नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, अब सड़क हादसे के आश्रितों को मिलेंगे इतने लाख

पटना : बिहार विधानसभा के बजट सत्र के बीच आज यानी छह फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई है। शुक्रवार शाम पांच बजे आयोजित इस बैठक में कुल 17 एजेंडों पर मुहर लगी है। सड़क हादसे में शिकार आश्रितों को डबल मुआवजा देने, प्रवासी श्रमिकों के लिए राहत समेत कई प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद ने अपनी सहमति दी है।

सड़क हादसे में डबल मुआवजा

नीतीश कैबिनेट ने तय किया है कि अब सड़क हादसे में मृतक के आश्रितों को अब पहले से डबल मुआवजा मिलेगा। परिवहन विभाग की ओर से दो लाख की जगह चार लाख रुपए दिए जाएंगे।

प्रवासी श्रमिकों के लिए राहत

कैबिनेट में प्रवासी मजदूरों को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अगर किसी प्रवासी मजदूर की बिहार के बाहर या देश के बाहर मौत होती है तो शव को राज्य सरकार के खर्चे पर घर लाया जाएगा। साथ ही राज्य के बाहर किसी हादसे का शिकार होता है तो उसका खर्च भी सरकार उठाएगा। जिलों की बैठक में अब सांसद और विधायक के प्रतिनिधि भी शामिल हो सकेंगे। इसके साथ ही शहरी विकास कार्यों में तेजी लाने के मकसद से नगर परिषद में स्थायी सशक्त समिति को लेकर भी अहम फैसला लिया गया है।

पिछली बैठक में 31 फैसलों पर लगी थी मुहर

आपको बता दें कि 29 जनवरी को बिहार कैबिनेट की बैठक में 31 अहम फैसले लिए गए थे। 15 साल बाद छात्रवृति राशि बढ़ाने, उच्च न्याय सेवा संशोधन नियमावली और उच्च शिक्षा विभाग में 161 पद सृजन करने समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लगी थी।

यह भी पढ़े : नीतीश कैबिनेट में 31 एजेंडों पर मुहर, बिस्मिल्ला खां के नाम पर खुलेगा कॉलेज

अंशु झा की रिपोर्ट

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...