पुलिस पर रोड़ेबाजी व फायरिंग कर हमला करने के मामले में 17 गिरफ्तार

गया : गया पुलिस पर रविवार की देर रात पुलिस पर हमला करने के आरोप में 17 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें तीन शराब के नशे में भी पाए गए। इस रोड़ेबाजी में कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटे आई थी। मामला विष्णुपद थाना क्षेत्र के घुघड़ीताड छट्टू बिगहा का है। इसकी जानकारी सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने सिविल लाइन थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया।

सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि शब-ए-बरात की देर रात छट्टू बिगहा के रविदास टोला में पुलिस को सूचना मिली की नर्तकियों के साथ डीजे की धुन पर तेज आवाज में शराब के नशे में लोग डांस कर रहे हैं। इसकी सूचना पर पुलिस पहुची तो वहां मौजूद रहे लोगों ने जनरेटर का लाइन काट दिया जिसके बाद अंधेरा हो गया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर रूड़ेबाजी शुरू कर दिया। जबकि उसके द्वारा फायरिंग भी की गई थी। इस मामले में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। वहीं जब अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया और छापेमारी किया गया तो इसमें कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें तीन लोग शराब के नशे में भी पाए गए थे। जो भी लोग इसमें शामिल है उसे भी पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...