17वीं झारखंड यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, नेशनल के लिए होगा टीम चयन

Hazaribagh: जिले में तीन दिवसीय 17वीं झारखंड यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य से 480 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं, जिससे शहर में वॉलीबॉल खिलाड़ियों का महाकुंभ जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

शनिवार को प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के साथ ही कोर्ट पर खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा है। खिलाड़ी वार्मअप करते हुए और मुकाबलों में पूरा दमखम झोंकते नजर आए। हर मैच में जीत की चाह और बेहतर प्रदर्शन की ललक साफ दिखाई दे रही है।

नेशनल स्तर के लिए बनेगी झारखंड यूथ टीमः

यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसी प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड यूथ वॉलीबॉल टीम का गठन किया जाएगा, जो आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।

संघ पदाधिकारियों ने जताया उत्साहः

वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु प्रसाद ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी खिलाड़ी अपने भविष्य और करियर को ध्यान में रखते हुए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

हजारीबाग के लिए गर्व का अवसरः

स्थानीय खेल प्रेमी अमरदीप यादव ने कहा कि हजारीबाग जैसे शहर में इस स्तर का आयोजन होना बेहद गर्व की बात है। इससे यह साबित होता है कि अब हजारीबाग भी खेल के क्षेत्र में राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से कराने की मांग भी की। तीन दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता न सिर्फ खिलाड़ियों के हुनर को निखारेगी, बल्कि झारखंड को भविष्य के बेहतरीन वॉलीबॉल खिलाड़ी भी देगी।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...

Siwan Fake Currency Factory: महिला के घर में चल रही थी...

Siwan Fake Currency Factory: बिहार के सिवान जिला में पुलिस ने नकली भारतीय नोटों के अवैध कारोबार से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफ़ाश किया...