Best GPS in Jharkhand
Advertisment

जेपीएससी प्रथम सिविल सर्विसेज भर्ती घोटाला मामले में 18 आरोपियों को मिली अग्रिम जमानत

रांची. जेपीएससी प्रथम सिविल सर्विसेज भर्ती घोटाला मामले में 18 आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। आरोपियों की याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने अग्रिम जमानत प्रदान की।

इन्हें मिली अग्रिम जमानत

इस घोटाला मामले में अग्रिम जमानत पाने वालों में राजेश्वर नाथ आलोक, अनिल कुमार यादव, सीमा सिंह, सुषमा नीलम सोरेंग, ज्योति झा, कामेश्वर राम, लक्खी राम बासकी, हरिवंश पंडित, सुदर्शन मुर्मू, अनंत कुमार, राजीव कुमार, योगेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार गर्ग, कमलेश्वर नारायण समेत अन्य शामिल है।

हाईकोर्ट से लगाई थी गुहार

बता दें कि, सीबीआई कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद इन लोगों ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद 2012 में सीबीआई ने जांच शुरू की थी। 12 वर्षों के बाद सीबीआई ने जांच पूरी कर 74 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

मुख्यमंत्री ने कहा- RERA की कार्यप्रणाली पारदर्शी, सरल व डिजिटल हो,...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।...

Bhatinda Fall Drowning: धनबाद के भटिंडा फॉल में दर्दनाक हादसा, ITI...

Bhatinda Fall Drowning: शनिवार को मुनीडीह आउटपोस्ट (OP) इलाके में स्थित भटिंडा फॉल में एक दुखद घटना हुई। ITI की परीक्षा देने धनबाद आए एक...

आहर में डूबने से 51 वर्षीय महिला की मौत, तीसखोरा गांव...

नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के तीसखोरा गांव में शनिवार को पानी से भरे आहर में डूबने से 51 वर्षीय महिला...