पलामू से 18 राजद नेता लोकसभा टिकट की रेस में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है. भाजपा ने झारखंड की 14 में से 11 सीटों पर अपने प्रत्याषी मैदान में उतार दिए हैं लेकिन अब तक महागठबंधन की तरफ से किसी भी सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है. सभी सीटों पर पार्टियां अपने अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में जुट गई है.

इसी बीच अब झारखंड के पलामू लोकसभा सीट पर राजद दावा ठोक रही है. राजद की तरफ से लगभग 18 नेताओं ने अपने नाम सामने रखे हैं और पार्टी को अपना नाम और बायोडाटा जमा किया है.

सीएस आई 3 22Scope News

हालांकि किन नेताओं ने अपने आवेदन जमा किए है इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है.  राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने बताया कि सीट शेयरिंग के बाद तस्वीर साफ होगी. टिकट किसे मिलेगा यह आलाकमान तय करेगा.

बता दें राजद ने पलामू लोकसभा सीट से पहले भी 2 बार जीत हासिल कर चुकी है. 2024 के चुनाव के लिए भी गठबंधन की ओर से राजद पलामू सीट की मांग कर रही है.

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...