ब्रांडेड कंपनी के नकली रिस्ट वॉच की बड़ी खेप के साथ 2 शातिर गिरफ्तार

पटना : सावधान! कहीं आपका भी टाइटन वाच नकली तो नहीं देख लें। राजधानी में ब्रांडेड टाइटन कंपनी के नकली रिस्ट वॉच की बड़ी खेप को पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बरामद किया है।मामला पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट स्थित स्टार वाच दुकान का है। जहां टाइटन कंपनी के अधिकारी गौरव कुमार ने कोतवाली पुलिस के साथ छापेमारी दुकान में की है।

दरअसल, स्टार वाच दुकानदार ने टाइटन कंपनी के डुप्लीकेट घड़ियों को असेंबल कर ऊंचे कंपनी के असली कीमत पर भेज देता पुलिस की छापेमारी में दुकान से वारंटी कार्ड, असेंबलिंग मशीन और घड़ियों के डुप्लीकेट मशीन के साथ मो समीर मल्लिक और मो. आबिद को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस रैकेट में शामिल अन्य की जानकारी के लिए गिरफ्तार दोनो युवकों से पूछताछ कर रही है।

फिलहाल पटना के अलावे और कहां कहां इस तरह का काम चल रहा है। इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं घड़ियों को पहली नजर में देखकर कोई भी असली या नकली का अंदाजा नहीं लगा सकता है। बहरहाल, इन शातिरों ने कितने लोगों को टाइटन के नकली वाच थमा चुना लगाया है। इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है पुलिस की करवाई जारी है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...