गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने साइबर फ्राड करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से एक एटीएम कार्ड, एक चेकबुक, एक मोबाइल और 34,500 रुपए नकद बरामद किया है। नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई छपरा के बनियापुर से किया है। गिरफ्तार दोनों साइबर अपराधी सुशील कुमार कन्हौली मनोहर गांव का रहने वाला है। वहीं रोहित कुमार चौरसिया पुछरी बाजार का निवासी है। दोनों सारण जिले के रहने वाले हैं।
सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि चार जून 2023 को साइबर फ्रॉड मामले में नगर थाना एक कांड दर्ज किया गया था। इस मामले में टेकनिलक सेल के माध्यम से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों साइबर अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़े : शराब की तस्करी धड़ल्ले से जारी, 2 तस्कर गिरफ्तार
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट


