रांची में 2 दिन बिजली कटौती, दुर्गा पूजा के लिए की जा रही मेंटेनेंस

रांची: राजधानी रांची के आधे हिस्से में शनिवार और रविवार को चार घंटे तक बिजली गुल रहेगी। झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जेयूवीएनएल) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

रांची के संचरण प्रमंडल के वरीय प्रबंधक राहुल कुमार के अनुसार, दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन हटिया का मेंटेनेंस किया जाएगा। इस कारण शनिवार को सुबह 11:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक 33 केवी सब स्टेशन राजभवन, हरमू, रातू, ब्रांबे, टाटीसिलवे (तुपुदाना) और बेड़ो फीडर से बिजली पूरी तरह से बंद रहेगी।

इसी प्रकार, रविवार को 33 केवी सब स्टेशन कांके (पुंदाग), धुर्वा, रातू, बेड़ो, अरगोड़ा, आरएंडडी सेल और हाईकोर्ट फीडर से भी सुबह 11:15 से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस बिजली कटौती का असर न केवल घरेलू उपभोक्ताओं पर, बल्कि उद्योगों पर भी पड़ेगा। निगम ने इसके लिए उपभोक्ताओं से खेद जताया है। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस दौरान आवश्यक उपाय करें।

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...

Bihar Bank Ranking: 100 अंकों के मापन सूचकांक में IDFC फर्स्ट...

 बिहार में 100 अंकों के मापन सूचकांक से बैंकों की रैंकिंग तय हुई। IDFC फर्स्ट बैंक 74 अंकों के साथ टॉप पर रहा, जबकि...