ट्रैक्टर व ऑटो में टक्कर, महिला समेत 2 की मौत

आरा : शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर और ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो पर सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक ने इलाज के दौरान आरा सदर एवं दूसरे ने इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि ऑटो पर सवार दंपति समेत पांच लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों एवं टाउन थाना के गश्ती पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर वह ऑटो चालक भी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मृतकों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के बरनी गांव निवासी प्रेमचंद राम के पुत्र दिनेश राम (55 साल) एवं उसी थाना क्षेत्र के रसूल टोला निवासी बैजनाथ राम की पत्नी मुनेश्वरी देवी (54 साल) शामिल है। जबकि ज़ख्मियों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के बरनी गांव निवासी विनोद राम (45 साल), उनकी पत्नी इंदु देवी (40 साल), पुत्र अंशु कुमार (8 साल), पुत्र मिथलेश कुमार (3 साल) एवं उसी थाना क्षेत्र के रसूल टोला निवासी स्व. जगदेव राम के पुत्र व मृतका मुनेश्वरी देवी के पति बैजनाथ राम (60 साल) शामिल हैं।

यह भी पढ़े : Breaking : EVM सेंटर में पुलिस जवान ने की खुदकुशी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Rohit Sharma MI Captain 2027: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस...

Rohit Sharma MI Captain 2027, मुंबई: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा ऐलान किया है। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक...

Sonpur Mela Luxury Cottage: सोनपुर मेला घूमने का बना रहे हैं...

Sonpur Mela Luxury Cottage, पटना: विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार पर्यटकों को शाही अंदाज में ठहरने का मौका मिलेगा। मेले में...