सासाराम : खबर सासाराम से है जहां डेहरी के मुफस्सिल थाना के जमुहार के पास एक अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। ऑटो सवार योगेंद्र प्रसाद और लालबाबू पासवान की मौत हो गई। मृतक जोगेंद्र प्रसाद गया जिला के मैंगरा का रहने वाला था। जबकि लाल बाबू पासवान सासाराम के मदैनी का निवासी था।
डेहरी की ओर से ऑटो सासाराम जा रही थी, जमुहार गांव के पास ऑटो डिवाइडर से टकरायी
बताया जाता है की डेहरी की ओर से ऑटो सासाराम जा रही थी। इसी दौरान जमुहार गांव के पास ऑटो डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डेहरी के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है।

यह भी पढ़े : गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित स्कूल बस झोपड़ी में घुसी, 2 मासूम की मौत, एक महिला जख्मी…
सलाउद्दीन की रिपोर्ट
Highlights


