Patna में कंस्ट्रक्शन साइट से गिरकर 2 मजदूर की मौत

पटना : बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से है जहां चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात चौथी मंजिल के कंस्ट्रक्शन साइड से गिरकर दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के पार्वती पथ की है, जहां अनिल सिंह के मकान में कंस्ट्रक्शन कार्य चल रहा था। दोनों मजदूर वैशाली जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है।

काम के दौरान हुआ हादसा

चश्मदीदों के अनुसार, दोनों मजदूर मकान के ऊपरी हिस्से में सेटिंग का काम कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर पड़े। ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

यह भी देखें :

परिजनों में मचा कोहराम

आपको बता दें कि इस हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार के लोग सदमे में हैं और मकान मालिक व प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : उत्पाद विभाग ने ट्रक से भारी मात्रा में शराब के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...