280 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का शक

अररिया : अररिया जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 280 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 42 लाख रुपए आंकी जा रही है।

तस्कर गांजा लेकर एक पिकअप वैन सिलीगुड़ी-अररिया फोरलेन सड़क के रास्ते गुजरने वाले हैं – पुलिस

अररिया के जोकीहाट थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजा लेकर एक पिकअप वैन सिलीगुड़ी-अररिया फोरलेन सड़क के रास्ते गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने काकन चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने पिकअप वैन के तहखाने में बेहद चालाकी से छुपाकर रखे गए कुल 280 किलो गांजा को बरामद किया। मौके से उत्तर प्रदेश निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया है कि गांजा गुवाहाटी से लाया जा रहा था और इसे उत्तर प्रदेश ले जाया जाना था।

Araria SP 22Scope News

पुलिस तस्करी के इस नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है – SP अंजनी कुमार

इस संबंध में अररिया के पुलिस अधीक्षक (SP) अंजनी कुमार ने बताया कि पुलिस तस्करी के इस नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Araria SP 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मरांची पुलिस ने एक कुख्यात गांजा तस्कर को धर दबोचा

मंटू भगत की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...

Ranchi Railway Safety: लोदमा में WILD, 9 सेक्शन में HABD से...

रांची रेल मंडल में ट्रेनों की संरक्षा बढ़ाने के लिए लोदमा में WILD लगाया जा रहा है। HABD नौ सेक्शन में पहले से चालू...