2 अज्ञात अपराधियों ने प्रोपर्टी डीलर को गोली मारकर लूटे 5 लाख

बेतिया : बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर है जहां बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने प्रोपर्टी डीलर को गोली मारकर पांच लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना सिरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया और आजाद चौक के बीच की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान कुमारबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बकुचिया निवासी राजन तिवारी के पुत्र आदित्य तिवारी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आदित्य तिवारी अपने बुलेट बाइक से पांच लाख रुपए लेकर अपने घर से योगापट्टी थाना क्षेत्र के महावीरपुर चमैनिया किसी व्यक्ति को देने हेतु जा रहे थे। जैसे ही सिरसिया और आजाद चौक के बीच पहुंचे तबतक सामने से आ रहे बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके पैर में गोली मारकर पांच लाख रुपए एवं मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस की टीम ने उक्त युवक को बेतिया जीएमसीएच अस्पताल इलाज हेतु लाया। जहां युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़े : रंगदारी नहीं देन पर बेखौफ बदमाशों ने एक दुकानदार को मारी गोली

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...