आग में 20 परिवारों का जला आशियाना, लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक

कटिहार : कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा पार गोबराही दियरा के घाट टोला में अचानक आग लगने से देखते ही देखते 20 घर जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, गोबराही दियारा के घाट टोला के एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू होकर एक घर के बाद एक में लगते-लगते लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक घरों को अपने आगोश में ले लिया। भीषण आग से गांव में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग जान बचाकर घरों से निकल कर भागने लगे। आग की लपटें और तपिश से ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। आग लगने के बाद चीख-पुकार से आस-पास के ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी भयानक थी कि ग्रामीणों के द्वारा आग बुझा पाना काफी मुश्किल हो रहा था।

प्रशासन के द्वारा भी कोई राहत कार्य नहीं हो पा रहा था

वहीं सुदूर दियारा क्षेत्र होने तथा आवागमन का कोई साधन न होने के कारण प्रशासन के द्वारा भी कोई राहत कार्य नहीं हो पा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों के मदद से लगभग तीन घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। इस अगलगी में अनुमानित लगभग 15 लाख की क्षति का आकलन किया जा रहा है।

यह भी देखें :

खाना बनाने के क्रम में आग लगने की आशंका जताई जा रही है – ग्रामीण

इस बाबत पीड़ित परिवार मोगल महतो, वीरेन महतो, योगी महतो, पप्पू महतो, रामस्वरूप महतो, अशोक महतो, सदा महतो, विजय महतो, महेंद्र महतो, सिंदूल महतो, गोधन महतो और मांझी महतो ने बताया कि आग ने सब कुछ लील लिया। घर में रखे हुए अनाज, कपड़े, बर्तन, बिछावन और नगदी गहना एवं जेवर जलकर खाक हो गए। घर में अनाज, खाने-पीने की सामग्री, चौकी, खटिया, बर्तन और जरूरी कागजात भी जलकर खाक हो गया। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि खाना बनाने के क्रम में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दी गई है। वहीं उप प्रमुख रंजीत महतो ने अग्नि पीड़ितों को अविलंब सरकार द्वारा अनुदान राशि देने की मांग की है।

यह भी पढ़े : DJ की धुन पर डांस और हाथ में हथियार, फिर पहुंचा जेल

रतन कुमार की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...