‘नई पेंशन नीति से 25 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा’

पटना : केंद्र सरकार के नई पेंशन नीति पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस नीति से 25 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। राज्य सरकार अगर एग्री हो जाए तो 90 लाख कर्मचारियों को इससे फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह एक ऐतिहासिक कदम है। परिश्रम को उन्होंने उचित मुआवजा देने का काम किया है। इसीलिए हमलोग सब नरेंद्र भाई मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा है कि हमलोग कास्ट सेंसेक्स कराएंगे। इस पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि पहले सत्ता में आए तब देखा जाएगा। दिन में सपने देखना ठीक नहीं हैं। कुछ करना होगा तो नरेंद्र मोदी ही करेंगे, दूसरा कोई नहीं कर सकता। जब भी आवश्यकता पड़ेगी तब यह काम हो जाएगा। पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बड़े फैसले लेने के सवाल पर और एनडीए में आने के सवाल पर मांझी ने कहा कि हम तो पहले ही कह दिया था कि अगर वह आना चाहते हैं तो उनका हम स्वागत करते हैं। उनके साथ जो हुआ कुछ वर्षों पहले हमारे साथ भी वहीं हुआ था। वैसी स्थिति में अब वह क्या निर्णय लेते हैं। हमने जो निर्णय लिया आप देख रहे हैं। उसी प्रकार से वह क्या निर्णय लेते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 साल में कुछ नहीं हुआ है, बिहार पिछड़ा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा एक चिड़िया को दिन में दिखता नहीं है। किसी को दिखता नहीं है तो उसमें सूर्य का क्या दोष है।

यह भी पढ़े : मनोज तिवारी का राहुल पर तंज, कहा- मेंटल हैं, होनी चाहिए उनकी जांच

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Hul Diwas 2026: सीएम हेमंत सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को...

Hul Diwas 2026: रांची में हूल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहादुर शहीदों सिदो और कान्हू को श्रद्धांजलि दी और उनके...

Deoghar Double Murder Case: मां और 14 वर्षीय बेटे की हत्या...

Deoghar Double Murder Case: देवघर ज़िले के सोनारायठाढ़ी पुलिस स्टेशन इलाके में सोमवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई...

कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में युवक का मिला शव, इलाके...

बेतिया : बेतिया शहर स्थित कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को...