लूटी गई ट्रक से 26 टन धान बरामद, 4 बदमाश गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा पुलिस ने ट्रक सहित धान लूटकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूटी गई ट्रक सहित उस पर लदे 590 बोरा लगभग 26 टन धान बरामद कर लिया है। साथ ही चार बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं एएसपी प्रवेंद्र भारती ने प्रेसवार्ता कर बताया कि चार जनवरी को सूचना मिली कि 31 दिसंबर की रात मुरलीगंज बाजार से एक ट्रक और उस पर रखा 590 बोरा धान गायब है। इसके वाहन मालिक सह चालक का भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

इस घटना के उद्वेदन के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में डीआईयू शाखा मधेपुरा एवं मुरलीगंज थाना बल के साथ एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। छापेमारी दल द्वारा वाहन मालिक सह चालक रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराभूधर निवासी उमेश साह को पूर्णिया के केनगर थाना क्षेत्र से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। ट्रक एवं धान के बारे में पूछताछ करने पर वह इंकार करने लगा तथा उल्टा धान व्यापारी पर ही ट्रक गायब करने का आरोप लगाने लगा। वाहन मालिक सह चालक द्वारा बार-बार पुलिस को दिग्गभ्रमित किया जा रहा था।

मधेपुरा पुलिस द्वारा वाहन मालिक के मोबाइल नंबर विश्लेषण तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर गहराई से छानबीन करने पर पता चला कि ट्रक मालिक सह चालक अपने सहयोगी उदाकिशनगंज थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी वार्ड-7 निवासी राकेश चौरसिया, शेखपुरा वार्ड-16 निवासी वीरेंद्र चौरसिया के सहयोग से 590 बोरा धान आलमनगर थाना क्षेत्र के चकला वार्ड तीन निवासी संतोष कुमार के यहां बचा है। इस दौरान एएसपी ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से घटना का सफल उद्वेदन करने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। पूछताछ करने पर सभी बदमाशों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनके निशानदेही पर आलमनगर से ट्रक एवं उस पर लदे 590 बोरा धान को बरामद किया गया।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...