ट्रक में छुपा कर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, उत्तर प्रदेश का तस्कर गिरफ्तार

गया : गया जिले के उत्पाद विभाग की टीम ने बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोभी चेक पोस्ट के समीप विदेशी शराब से भरी एक ट्रक को जब्त किया है। इस दौरान चालक सीट पर बैठे एक तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है जो अपने को चालक बता रहा था। रविवार की देर रात उत्पाद विभाग की टीम शराब बारामदगी के लिए डोभी चेक पोस्ट के समीप नेशनल हाईवे से होकर गुजरने वाले हर छोटी-बड़ी वाहनों पर नजर बनाए हुई थी।

बता दें कि इसी क्रम में टाटा कंपनी की एक ट्रक UP43-AT-5336 आते हुए दिखाई दिया। उस ट्रक के चालक के ट्रक चलाने के तरीके से शक हुआ था इसके बाद उसे रुकवाया गया। जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो ट्रक के अंदर तहखाने से लाखों रुपए मूल्य के 299 कार्टून ब्लैक डॉट कंपनी की व्हिस्की बरामद की गई। ट्रक व शराब समेत पकड़ा गया चालक उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के तरबजगंज थाना क्षेत्र के पथरा मुहल्ले का रहने वाला प्रभाकर सिंह पिता राम प्रसाद सिंह बताया जा रहा है।

इस संबंध में सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की महंगी व्हिस्की ब्लैक डॉट की बड़ी खेप उत्तर प्रदेश नंबर ट्रक से लाई जा रही है। जिसकी सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में उत्पाद के इंस्पेक्टर प्राणेश कुमार, एस आई संजीत कुमार एवं अन्य जवान और पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया। टीम द्वारा ट्रक का इंतजार किया जाने लगा, नेशनल हाईवे होते हुए चेक पोस्ट से गुजरने वाली सभी गाड़ियों पर नजर रखी जाने लगी। इसी क्रम में उक्त ट्रक आते दिखा, जिसके बाद तलाशी ली गई।

तलाशी के क्रम में ट्रक के अंदर से 299 कार्टून विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया गया। सहायक उत्पाद आयुक्त ने बताया 299 कार्टून के अदंर टोटल 7392 बोतल ब्लैक डॉक व्हिस्की बरामद किया गया। जो लगभग 20 लाख रुपए की बताई जा रही है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले करने वाला प्रभाकर सिंह नामक तस्कर को भी पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। शराब कहां डिलीवरी करने वाला था। उसके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...