Advertisment

कोलकाता से आ रही बस की छत से विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर व 3 बस स्टाफ गिरफ्तार

नवादा : रजौली के पास बिहार-झारखंड के सीमावर्ती चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने ईद को लेकर शराब के भंडारण के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। इस बीच एक बस की छत पर लदे 24 कार्टून में रहे 324 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया है। वहीं एक शराब तस्कर के साथ तीन बस स्टाफ को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्य निषेध एवं त्योहार को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद एसआई राजेश कुमार पटेल के नेतृत्व में जांच चौकी पर झारखंड की ओर से आने वाली प्रत्येक छोटी एवं बड़ी वाहनों की सघन जांच किया जाता है।

गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान नवादा जिले के गोंदापुर के निवासी है – उत्पाद अधीक्षक

आपको बता दें कि जांच के क्रम में रविवार की अहले सुबह कोलकाता से आ रही अर्चना बस संख्या बीआर 27पी 3415 की गई। जांच के दौरान बस की छत से बोरा में पैक किया हुआ रॉयल स्टैग प्रीमियम ग्रेन व्हिस्की के 24 कार्टून में रहे कुल 324 बोतल शराब बरामद किया गया। बरामद शराब में रॉयल स्टैग के 750 एमएल के 252 बोतल एवं 375 एमएल के 72 बोतल शामिल है, जिसकी कुल मात्रा 216 लीटर है। वहीं जब्त शराब का बाजार मूल्य दो लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर निवासी मो. कमालुद्दीन के पुत्र मो. इबरार आलम के रूप में हुई है।

यह भी देखें :

सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, पूछताछ जारी है

वहीं गिरफ्तार बस चालक की पहचान नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के भदौनी निवासी मो. सत्तार के पुत्र मो. अरमान, खलासी भदौनी निवासी मरहूम मोईन खान के पुत्र मो. नौशाद एवं उपचालक रोह थाना क्षेत्र के मरूई गांव निवासी मो. मुस्लिम अंसारी के पुत्र मो. इस्लाम अंसारी के रूप में हुई है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब एवं बस के अलावे गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध बिहार उत्पाद के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं गिरफ्तार लोगों से आवश्यक पूछताछ के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस दौरान उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार, एएसआई सौरभ कुमार, एएसआई विकास कुमार के अलावे उत्पाद सिपाही एवं गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : भारी मात्रा में स्कूल कैब से विदेशी शराब बरामद, चालक फरार

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...