BHAGALPUR: तीन करोड़ कैश बरामद – भागलपुर में ईंट व्यवसायी के ठिकानों में छापेमारी के दौरान
आयकर विभाग को तीन करोड़ कैश बरामद किया गया है.
पिछले दो दिनों से ईंट व्यवसायी के ठिकानों पर छापेमारी जारी है.
तीन करोड़ कैश बरामद :
भागलपुर के शाहजंगी में ईंट भट्ठा व्यवसायी शाह अफ़रोज़ के आवास और चिमनी भट्ठा पर दूसरे दिन
भी आयकर विभाग की टीम कागजात खंगाल रही है. कल देर रात टीम को छापेमारी में तीन करोड़ कैश ,
लाखों के आभूषण और जमीन से जुड़े कागजात बरामद किये गये हैं.

सम्पत्ति के आकलन के लिए वैल्युअर को बुलाया
व्यवसायी की सम्पत्ति के आकलन के लिए देर रात वैल्युअर को बुलाया गया. टीम ने गैस कटर से लॉकर
काटकर आभूषण निकाले. आयकर की टीम व्यवसायी के रांची, पटना, मुजफ्फरपुर
और भागलपुर की टीम आज भी छापेमारी कर रही है.
रिपोर्ट: अंजनी

















