Hazaribagh: कोयला व्यवसायी के घर पर आयकर का छापा, करोड़ों रुपए मिलने की सूचना

हजारीबाग : कोयला व्यवसायी राजेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ इंदर गुप्ता के घर पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की.

छापेमारी में टीम को व्यवसायी के घर से भारी मात्रा में कैश और

करोड़ों के जेवरात सहित निवेश के कई दस्तावेज मिले.

व्यवसायी का आवास हजारीबाग शहर के खजांची तालाब रोड पर स्थित है.

लगभग 12 घंटे से ज्यादा समय होने की के बाद भी जारी है.

दो नोट गिनने की मशीन अंदर बाहर होते देखी गई है.

आयकर विभाग की टीम एक कंप्यूटर व प्रिंटर के साथ तीन बैग भी जब्त कर ले गयी.

it raid1 22Scope News

परिवार के सदस्यों को जगाकर शुरू की रेड

सुबह लगभग 22 मिनट तक घर का गेट बंद रहने के कारण अधिकारी और कर्मी इंतजार करते रहे. सुबह छह बजते ही व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद के मुख्य द्वार का ताला खुला, तो आयकर विभाग की टीम घर में घुसी. उसके बाद मुख्य गेट को बंद कर दिया गया. लगभग आठ घंटे तक घर के बाहर कोई अधिकारी व घर के सदस्य बाहर नहीं निकले. बताया जाता है कि सुबह करीब 5 बजे आईटी टीम के 25 अधिकारी 7 गाड़ियों से शहर के खजांची तालाब के सामने स्थित कोयला कारोबारी के घर पहुंचे. उस समय घर के लोग नींद में थे. परिवार के सदस्यों को जगाकर टीम घर में घुसी और जांच पड़ताल शुरू कर दी.

कोयला कारोबारी के हजारीबाग में 2 मॉल

कारोबारी राजेंद्र गुप्ता का हजारीबग में दो बड़ा मॉल है. दूसरे राज्यों में भी कई कारोबार से जुड़े हैं. बिहार के डेहरी में एसएसएफ प्लांट और औरंगाबाद में हार्ड कोक का प्लांट है. हजारीबाग के डेमोटांड़ में वीरेंद्र हार्ड कोक प्लांट है, जो बंद है, लेकिन बोकारो के फुसरो से चालू फैक्ट्री के नाम पर कोयला उठाया जाता है.

तांत्रिक सुरेश के शादीघर भंडारा पार्क में भी छापेमारी

वहीं सुबह 6 बजे 3 गाड़ियों से अधिकारी भंडारा पार्क में तांत्रिक सुरेश भंडारा के घर पहुंचे. वहां भी छापेमारी की. देर रात तक दोनों जगह छापेमारी जारी थी. पांच अधिकारी यहां कागजातों की पड़ताल में जुटे रहे. बता दें कि दो साल पहले उन्होंने झंझरिया पुल के पास शादीघर बनाया है. उसका नाम भंडारा पार्क रखा है. इसकी एक दिन बुकिंग के लिए 2 से 3 लाख रुपए देने होते हैं.

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...