झारखंड कांग्रेस का 3 दिवसीय चिंतन शिविर, टटोली जायेगी संगठन की नब्ज

गिरिडीहः झारखंड प्रदेश कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर जिले के पारसनाथ में आज से शुरू हो रहा है. इस शिविर में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ऑनलाइन शामिल हुए. इस कार्यक्रम में राहुल गांधी चुनिंदा 150 कार्यकर्ताओं और नेताओं से ऑनलाइन बात किए. कांग्रेस इस चितंन शिविर में अपना दम खम लगा रही है. जहां उसे प्रदेश प्रभारी के सामने संगठन की मजबूती भी पेश करनी है.

गिरिडीह 1 22Scope News

रेस हुई झारखंड कांग्रेस

कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि चिंतन शिवि के माध्यम से कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देगी. अभी हाल ही में कांग्रेसी विधायकों ने राहुल गांधी से दिल्ली जाकर मुलाकात की थी. और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पहली बार कांग्रेस चिंतन शिविर का आयोजन कर रही है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे खुद शिविर की तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं.

कांग्रेस के कई बड़े नेता शिविर में हुए शामिल

शिविर में राज्य प्रभारी अविनाश पांडेय, सह प्रभारी उमंग सिंघार, संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपालन के साथ राज्य के कई वरीय नेता और मंत्री बादल पत्रलेख, आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता समेत पार्टी के कई विधायक और जिला कांग्रेस कमिटी के नेता शामिल हुए. तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि सम्मेद शिखर मधुबन के सिदायतन भवन के भव्य सभागार में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है.

रिपोर्ट- चांद

केसी वेणुगोपाल ने सदस्यता अभियान की धीमी प्रगति पर जतायी नाराजगी,संवाद यात्रा की तिथि को आगे बढ़ाने का निर्देश

कांग्रेस का चिंतन शिविर, चिंतन या सत्ता में हिस्सेदारी का सवाल!

JSSC CGL Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी...

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने मुख्य आरोपियों में शामिल सुरेश राय को गिरफ्तार किया है। बोकारो स्थित घर पर 30 से...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 13 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात...

 झारखंड में 12 और 13 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की...

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...