नदी में डूबने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी में मजार से लौट रहा है एक परिवार का बाइक नदी में गिर गया, जिसमें मां और दो बच्ची डूब गई है। मौके से नाजमीन खातून और उनके एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है जबकि एक बच्चे की तलाश जारी है।जानकारी के मुताबिक, बैरगनिया अख्ता पूर्वी घाट पर यह हादसा हुआ है। यह सभी परिवार वाले सुबह चार बजे मजार से लौट रहे थे। इसी दौरान लालबाबू दर्जी की बाइक अनियंत्रित हो गई और बागमती नदी में गिर गई। लालबाबू दर्जी ने तैरकर अपनी जान बचा ली। लेकिन उनकी पत्नी नजमीन खातून और उनके दो बच्चे जिनकी उम्र क्रमशः दो और चार वर्ष बताया जा रहा है। वो बागमती नदी में ही डूब गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम है

आपको बता दें कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम है। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू चला रही है। एक साथ तीन लोगों की हुई मौत से दम का माहौल कायम है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां पुल की सख्त आवश्यकता है। सरकार द्वारा पुल नहीं बनाया गया। जिसकी वजह से आए दिन हादसा होता है और लोगों की जान चली जाती है।

यह भी पढ़े : प्रॉपर्टी डीलर को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली…

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...