कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत

220
Advertisment

कटिहार : कटिहार के कुर्सेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तीनघरिया सहनी टोला में नदी में डूब कर एक युवक की मौत हो गई। कुर्सेला थाना क्षेत्र के तीनघरिया सहनी टोला का मामला है।

Advertisment

बताया जा रहा है कि तीन युवक तीनघरिया के समीप कोसी नदी को तैरकर उस पार जा रहे थे। जिसमें दो युवक नदी पार कर लिया, जबकि 25 वर्षीय टिंकू सहनी की नदी मे डूबने से मौत हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा मृतक टिंकू सहनी के शव को नदी से निकाल लिया गया है।

रिपोर्ट : श्याम

Advertisement