Advertisement
Advertisement

नहाने गईं 3 बहनें तालाब में डूबी, 2 की मौत, एक की हालत गंभीर, मातम में बदली तीज पर्व की खुशियां

कैमूर/पालीगंज : बड़ी खबर कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से है, जहां रहारी गांव तीज पर्व पर नहाने गए तीन बच्चियों में से दो की मौत हो गई है। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Goal 7 22Scope News

रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहारी गांव में कल हुआ बड़ा हादसा

आपको बता दें कि मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहारी गांव में कल यानी मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि गांव के पोखरा (तालाब) में नहाने के दौरान एक ही परिवार के तीन बच्चियां अचानक गहराई में चली गई और डूबने लगी। जब ग्रामीणों ने देखा तो शोर सुनकर तुरंत बचाव कार्य किया और तीनों बच्चियों को बाहर निकालकर रामगढ़ रेफरल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने गजेंद्र यादव की पुत्री अंशिका कुमारी (13 वर्ष) और खुशबू कुमारी (11 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया।

यह भी देखें :

तीसरी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

वहीं तीसरी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में तीज की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं इस हादसे से मृतक के परिजनों मे मातमी माहौल छाया हुआ है।

पालीगंज के बड़ी सोन नहर में हादसा, शौच के लिए गए व्यक्ति डूबे, तलाश में जुटी प्रशासन की टीम

पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के भेडहरिया इंग्लिश गांव के बड़ी सोन नहर में पैर फिसलने से एक व्यक्ति डूब गए। डूबे हुए व्यक्ति की पहचान स्व. जयराम साव का 42 वर्ष से पुत्र उमेश साव के रूप में बताई जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जहां घटना की जानकारी एसडीआरएफ को दी गई। फिलहाल शव की तलाश जारी है।

Paliganj Maut 22Scope News
पालीगंज के बड़ी सोन नहर में हादसा, शौच के लिए गए व्यक्ति डूबे, तलाश में जुटी प्रशासन की टीम

भेहड़िया इंग्लिश गांव के रहने वाले उमेश साव घर से शौच के लिए सुबह में निकले थे

मिली जानकारी के अनुसार, पालीगंज थाना क्षेत्र के भेहड़िया इंग्लिश गांव के रहने वाले उमेश साव घर से शौच के लिए सुबह में निकले थे।लेकिन काफी देर होने के बाद वो घर नहीं पहुंचे। जिसके बाद परिवार के लोग पहुंचे तो स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि वह शौच के बाद सोन नहर में पैर हाथ धो रहे थे तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वह सोन नहर में डूब गए। इधर, कुछ लोग बचाने की कोशिश की लेकिन इन दिनों सोन नहर में पानी का बहाव और काफी पानी होने के कारण नहीं उनको नहीं बचाया जा सका। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने घटना की जानकारी SDRF टीम को दे दी है

हालांकि पुलिस ने घटना की जानकारी एसडीआरएफ टीम को दे दी गई है। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम का इंतजार किया जा रहा है। टीम के आने के बाद तलाश शुरू होगा। इधर, घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। उमेश साव एक किसान थे और खेती किया करते थे।

यह भी पढ़े : मूर्ति विसर्जन के दौरान आहर में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम…

देवब्रत तिवारी और अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...