करम पर्व के लिए फूल लाने गए युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत

गिरिडीहः जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंभरा गांव में करम पर्व के लिए तालाब से फूल लाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान विजय यादव (34) के रूप में की गई है. ग्रामीणों ने बताया कि विजय यादव हरियाणा में काम करता था. कल ही करम पर्व मनाने के लिए गंभरा गांव आया था और आज गांव के तालाब स्थित मंदिर गया हुआ था. जहां तालाब में अधिक पानी रहने के कारण विजय तालाब में डूब गया. वहीं जब इसकी सूचना आस पास के लोगों को मिली तो किसी तरह उसे तालाब से बाहर निकाल कर अस्पताल लाया गया. जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और करम पर्व की खुशी मातम में बदल गई. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

रिपोर्टः नमन नवनीत

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़,...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में 'छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार' ने समाज सेवा के मकसद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी...

Chatra Mukhiya Bribery Case: वायरल वीडियो के बाद मुखिया संघ अध्यक्ष...

Chatra Mukhiya Bribery Case: चतरा जिले के प्रतापपुर ब्लॉक से जुड़े एक मामले में, ज़िला प्रशासन ने टंडवा पंचायत के मुखिया और मुखिया संघ...

Deoghar Builders Association Meeting: देवघर में बिल्डर एसोसिएशन की बड़ी बैठक,...

Deoghar Builders Association Meeting: शनिवार को देवघर में बिल्डर्स एसोसिएशन और संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (SPCCI) की एक संयुक्त बैठक हुई।...