अर्धनिर्मित हथियार के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

जमुई : जमुई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हथियार तस्करों के नेटवर्क से जुड़े तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नौ अर्धनिर्मित पिस्टल भी बरामद किया गया है। जमुई एसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि प्रेस लिखी हुई एक लक्जरी गाड़ी में कुछ हथियार तस्कर हथियार के साथ जमुई आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपने मुखबिरों को सतर्क कर दिया और जमुई मुंगेर मुख्य मार्ग पर मोहनपुर के समीप वाहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि तलाशी अभियान के दौरान दिल्ली नंबर की एक इंनोवा वाहन की जब तलाशी ली जाने लगी तो एक कार्टून में रखे पिस्टल के अलग अलग पार्ट्स दिखे। तुरंत वाहन में बैठे चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उनलोगों ने स्वीकार किया कि बरामद पिस्टल के अलग-अलग पार्ट्स को जमुई लाया जा रहा था और इसे यहां एसेम्बल कर बेचना था। गिरफ्तार सभी मुंगेर जिला के रहने वाले हैं और उन सबो पर पूर्व में भी हथियार तस्करी का मामला दर्ज है। उनमें से एक के उपर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी थाने में भी मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उम्मीद जताया कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती है।

यह भी पढ़े : ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का खुलासा, 2 युवक गिरफ्तार

यह भी देखें :

बृजमोहन भगत की रिपोर्ट

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...