आवासीय घर में मिला 30 कोबरा सांप, आसपास के लोगों में द’हशत

सुपौल : सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड नंबर-6 में अवस्थित एक आवासीय घर में बुधवार की रात 30 के करीब छोटे-बड़े कोबरा सांप के मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि प्रमिला चौधरी के आवासीय घर से कल सुबह कोबरा का दो-तीन बच्चा निकला जिसके बाद गृह स्वामी डर समा गया और इसकी सूचना सांप को रेस्क्यू करने वाले टीम को दिया गया। जिसके बाद सांप को रेस्क्यू करने वाले चेतन शर्मा स्थल पर पहुंचे और कोबरा के कई बच्चे को रेस्क्यू कर घर से निकाला गया। इसी बीच एक बड़ा कोबरा का भी रेस्क्यू किया गया। इस पूरे रेस्क्यू में सुबह से शाम हो गई।

चेतन शर्मा ने बताया कि कोबरा के बच्चे के साथ दो बड़ा कोबरा सांप होना चाहिए जिसमें से एक का रेस्क्यू कर लिया गया है दूसरे बड़े कोबरा की तलास की जा रही है। घर के फर्श को तोड़कर उसके बिल में पानी डाला जा रहा है ताकी कोबरा सांप बाहर निकले। देर रात तक दूसरे बड़े कोबरा सांप की तलास की गई लेकिन नहीं मिला। बताया गया है कि अबतक कुल एक बड़ा कोबरा सहित करीब 30 कोबरा सांप के बच्चे मिल चुके हैं। इस घटनाक्रम से गृह स्वामी सहित पड़ोसियों में भी दहशत का आलम है। इस मामले को लेकर रेस्क्यू के दौरान दिन भर लोगों की भारी भीड़ जमी रही। आवासीय घर में इतनी संख्यां में कोबरा जैसे जहरीले सांप के मिलने से लोग दहशत में है।

यह भी पढ़े : 2 भाइयों के आपसी विवाद में चली गोली, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...

Torian World School: टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में Interact Club की स्थापना,...

 टॉरियन वर्ल्ड स्कूल रांची में रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ के सहयोग से इंटरैक्ट क्लब की स्थापना हुई। प्रतीक पांडेय अध्यक्ष और शिवी चौधरी...