Chhattisgarh में नक्सल एनकाउंटर में 31 नक्सली हुए ढेर

डिजिटल डेस्क : Chhattisgarh में नक्सल एनकाउंटर में 31 नक्सली हुए ढेर। Chhattisgarh के बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ा एनकाउंटर हुआ है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले रविवार को बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुए इस बड़े एनकाउंटर में ढाई दर्जन से अधिक नक्सलियों के मरने की सूचना मिली है।

बस्तर संभाग के आईजीपी सुंदर राज ने एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक पुलिस सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 31 नक्सलियों को मार गिराया है।

दो जवानों का बलिदान, सीएम ने जताया शोक

Chhattisgarh के बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान रविवार को हो रहे इस एनकाउंटर में दो जवान बलिदान हो गए और दो जवान घायल भी हुए हैं। Chhattisgarh के सीएम विष्णुदेव साय ने भी जवानों के बलिदान होने की सूचना पर शोक जताया।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि –‘बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में 2 जवान बलिदान एवं 2 जवान के घायल होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

…यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। इस दिशा में सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

…देश-प्रदेश में कैंसर रूपी नक्सलवाद का अंत तय है। ईश्वर से बलिदान जवानों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

नक्सल एनकाउंटर की सांकेतिक तस्वीर।
नक्सल एनकाउंटर की सांकेतिक तस्वीर।

घायल जवानों को निकालने के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टर रवाना

बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में हुए इस बड़े एनकाउंटर में अब तक 31 से ज्यादा नक्सली ढेर हुए हैं। इस भीषण एनकाउंटर में दो जवान भी शहीद हुए हैं जबकि दो जवान भी घायल हुए हैं। घायल जवानों को निकालने के लिए जगदलपुर से एमआई-17 हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है।

अपडेट जानकारी के मुताबिक, घायल हुए जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है। इस एनकाउंटर में DRG, STF और महाराष्ट्र की C-60 के जवान शामिल हैं। बस्तर संभाग के आईजीपी सुंदर राज ने कहा कि इस एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।

नक्सल एनकाउंटर की सांकेतिक तस्वीर।
नक्सल एनकाउंटर की सांकेतिक तस्वीर।

सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही फायरिंग के साथ सर्च ऑपरेशन जारी…

बताया जा रहा है कि यह एनकाउंटर बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में हुआ है। सुबह से ही रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। अभी भी अन्य नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। बीजापुर डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर के जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है।

जिस जगह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर हुआ है, वह बीजापुर जिले का फरसेगढ़ इलाका है। यहां नेशनल पार्क का जंगल नक्सलियों का सक्रिय गढ़ माना जाता है। इस इलाके में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर DRG, STF और महाराष्ट्र की C-60 के जवानों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।

उसी दौरान नक्सलियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। उसमें 4 जवान घायल हो गए जिनमें दो जवान शहीद हुए हैं। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 31 नक्सलियों को ढेर किया गया है।

नक्सल एनकाउंटर की सांकेतिक तस्वीर।
नक्सल एनकाउंटर की सांकेतिक तस्वीर।

बताया जा रहा है कि इस नक्सल ऑपरेशन में नक्सलियों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मारे गए नक्सलियों के पास से कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं। सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन अभियान के दौरान रविवार सुबह सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर शुरू हुआ।

पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। अभी भी रुक-रुक कर एनकाउंटर के क्रम में फायरिंग जारी है। जारी एनकाउंटर में नक्सलियों को भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। बस्तर संभाग के आईजीपी सुंदर राज ने बताया कि नक्सलियों के बड़ी संख्या में जमा होने की सूचना मिली थी। उसके बाद मौके पर फोर्स रवाना की गई है। उसी क्रम में यह एनकाउंटर होने की सूचना मिली है।

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...

Jharkhand High Court: आदिवासी जमीन के अवैध हस्तांतरण पर रोक, पतरातू...

झारखंड हाईकोर्ट ने पतरातू की आदिवासी जमीन से जुड़ी याचिका खारिज की। कोर्ट ने CNT Act के तहत आदिवासी भूमि हस्तांतरण पर विशेष प्रतिबंध...

Exam Scam: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षा गड़बड़ी मामलों की सुनवाई के...

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और धोखाधड़ी के मामलों की सुनवाई के लिए Special Court गठित। रांची सिविल कोर्ट की अदालत पूरे राज्य...