पाकुड़ में गैस गोदाम से गार्ड को बंधक बनाकर लाखों की चोरी, कई सिलिंडर भी लूटे

पाकुड़ः पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से लूटपाट की खबर मिली है। क्षेत्र के झिकरहटी में स्थित मेसर्स-विभा इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के गोदाम से बदमाशों ने गार्ड को बंधक बना कर लुटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

गार्ड के अनुसार 10-12 की संख्या में बदमाशों के द्वारा बंदुक व धारदार हथियार दिखाकर गार्ड को बंधक बनाया उसके बाद गोदाम में लूटपाट कियाष। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने गोदाम के कैश काउंटर से करीब तीन लाख रुपए निकाल लिए और गोदाम में रखा करीब 70/80 गैस सिलेंडर पिकअप वैन में लोड कर फरार हो गए।

पुलिस जुटी जांच में

गार्ड के अनुसार बदमाशों की संख्या दस के लगभग थी और बदमाश एक बड़ी पिकअप वैन लेकर आए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोदाम के मालिक भी घटनास्थल पर पहुंचे। गोदाम के मालिक के अनुसार बदमाशों ने ऑफिस में रखे 3 लाख कैश और अनुमान के मुताबिक 70 से 80 गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए हैं।

क्षेत्र में इस तरह की बड़ी लूटपाट की घटना के बाद लोगों में खौफ का माहौल है। इलाके में लूटपाट की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...