Polling : जम्मू कश्मीर में दोपहर 1 बजे तक 36.93 फीसदी हुई वोटिंग

डिजीटल डेस्क : Pollingजम्मू कश्मीर में दोपहर 1 बजे तक 36.93 फीसदी हुई वोटिंग। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के क्रम में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 26 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है।

दूसरे चरण में 25 लाख से अधिक मतदाता 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दोपहर 1 बजे तक 36.93 फीसदी वोटिंग हो जाने की चुनाव आयोग ने पुष्टि की है।

दोपहर 1 बजे तक रियासी में सबसे ज्यादा 51.55 फीसदी वोटिंग

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के वोटिंग के लिए 26 सीटों पर 239 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनावी रण में कई दिग्गज भी ताल ठोक रहे हैं। इस चरण के लिए मुख्य नाम नेकां के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और भाजपा जम्मू-कश्मीर प्रमुख प्रमुख रविंदर रैना हैं।

दूसरे चरण के लिए 3502 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस चरण में करीब 25 लाख से अधिक मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दूसरे चरण के लिए जम्मू संभाग के तीन और कश्मीर घाटी के तीन जिलों में वोटिंग जारी है।

दोपहर 1 बजे तक हुई 36.93 फीसदी वोटिंग के क्रम में रियासी में सबसे ज्यादा 51.55 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। इसी तरह गांदरबल में 39.29 फीसदी, पुंछ में 49.94 फीसदी, बडगाम में 39.43 फीसदी, राजौरी में 46.93 फीसदी और श्रीनगर में 17.95 फीसदी वोटिंग होने की पुष्टि चुनाव आयोग ने की है।

जम्मू कश्मीर में विधानसभा के दूसरे चरण की वोटिंग देखने पहुंचे विदेशी राजनयिक।
जम्मू कश्मीर में विधानसभा के दूसरे चरण की वोटिंग देखने पहुंचे विदेशी राजनयिक।

जम्मू कश्मीर की वोटिंग पर मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- इतिहास बनने जा रहा है

जम्मू-कश्मीर में जारी दूसरे चरण की वोटिंग का पैटर्न को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा ने कहा कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकल रहे हैं। यह चुनाव इतिहास बनाने जा रहा है। हमें बहुत खुशी है कि पूरी घाटी और जम्मू में उत्साह के साथ मतदान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि चाहे वह श्रीनगर की घाटी हो, चाहे वह ऊंची पर्वत चोटियां हों जहां से व्यवधान के आह्वान आते थे, हर जगह लोग मतदान करने के लिए निकल रहे हैं। यहां तक ​​कि उन इलाकों में भी जहां से बहिष्कार के आह्वान होते थे, मतदाताओं में उत्साह है। यह दुनिया को देखना है कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कैसे हो सकते हैं।

बुधल विधानसभा क्षेत्र से जेकेएनसी उम्मीदवार चौधरी जावेद इकबाल ने कहा कि आज लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। जनता इस दिन का इंतज़ार कर रही थी। वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्रों पर कतारों में खड़े हैं।

जम्मू कश्मीर में विधानसभा के दूसरे चरण की वोटिंग देखने पहुंचे विदेशी राजनयिक।
जम्मू कश्मीर में विधानसभा के दूसरे चरण की वोटिंग देखने पहुंचे विदेशी राजनयिक।

विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने पिंक बूथ का किया दौरा, उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव देखने आए विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को ओमपोरा (बडगाम) में मतदान केंद्रों का दौरा किया, इसके बाद लाल चौक निर्वाचन क्षेत्र के अमीरा कदल और एसपी कॉलेज, चिनार बाग में गए।

एसपी कॉलेज में, प्रतिनिधियों को एक विशेष गुलाबी मतदान केंद्र का दौरा करने का मौका मिला, जिसका प्रबंधन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाता है।इनमें से कई मतदान केंद्रों पर 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान बहुत कम मतदान हुआ था।

दूसरी ओर, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों का निरीक्षण करने के लिए विदेशी प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के केंद्र के निर्णय की आलोचना की है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारत का आतंरिक मामला है और मुझे नहीं पता कि विदेशियों को यहां चुनाव प्रक्रिया का जायजा लेने, निगरानी करने के लिए क्यों बुलाया जाना चाहिए था।

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...