Advertisement
Advertisement

39 डीएसपी और 14 जिला समादेष्टा ने राज्य सुरक्षा के लिए लिया शपथ, पारण परेड में शामिल हुए मुख्यमंत्री

हजारीबागः झारखंड पुलिस अकादमी में पुलिस उपाधीक्षकों और जिला समादेष्टाओं का सातवीं से दसवीं बैच का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. पुलिस अकादमी में 39 डीएसपी और 14 जिला समादेष्टा राज्य सुरक्षा के लिए शपथ लिया. 15 महीने की इन्हें बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया.

प्रशिक्षण में इन्हें हथियार चलाना, साइबर क्राइम, कानून, मानवाधिकार, कम्युनिटी पुलिसिंग, भारतीय दंड विधान, दंड प्रक्रिया संहिता समेत अन्य विषयों कि जानकारी दी गई. 53 प्रशिक्षुकों में 22 इंजीनियर है, उनमें से कई ने मल्टीनेशनल कंपनी में भी सेवा दे चुके हैं.

पारण परेड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस पदाधिकारी को शुभकामना दिया. उन्होंने कहा कि 40 पदाधिकारी ग्रामीण परिवेश के हैं .यह राज्य के लिए बेहद खुशी की बात है. ग्रामीण क्षेत्र के नौजवान उच्च सेवाओं के प्रति रूझान इस ओर दिख रहा है. जो आनेवाले समय के लिए ग्रामीण नौजवानों के लिए आइकन का काम करेंगे.

झारखंड पुलिस के मुखिया अजय कुमार सिंह ने प्रशिक्षुको को संबोधित करते हुए कहा कि 1 साल से अधिक का बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया .जब तक आप सेवा में रहेंगे काम सिखते रहेंगे. उन्होंने कहा कि यह पद बेहद महत्वपूर्ण है, जो कड़ी के रूप में काम करता है. बहुत ही विवेकशीलता के साथ सेवा देना होगा. कार्यक्रम में आईपीएस समेत कई अधिकारी शामिल हुए.

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

 

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 6 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...