नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चे डूबे, सभी की मौत, बना रहे थे रील

बेतिया : इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया के नरकटियागंज से हैं जहां नगर के गोपाला ब्रह्मस्थान मंदिर के पीछे हड़बोड़ा नदी में नहाने के क्रम में चार बच्चे डूब गए। बच्चों के डूबने की सूचना पर आसपास के लोग आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच बच्चों की खोजबीन शुरू की। स्थानीय गोताखोरों द्वारा भी नदी में घंटों बच्चों की तलाश की गई। कुछ देर बाद बेतिया पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

Goal 5 22Scope News

घटनास्थल पर कई बड़े अधिकारी पहुंचे और जांच में जुटे

वही सूचना पर एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह, सीओ सुधांशु शेखर और शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों द्वारा काफी मुशक्कत के बाद डूबे चारों बच्चों का बरामद किया गया। सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई हैं। सभी मृत बच्चों की उम्र करीब 12 से 14 वर्ष हैं। मिली जानकारी व सोशल मीडिया के अनुसार, चारों बच्चे नदी में नहाने गए थे और रील बना रहें थे। वहीं इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वाले घर छोड़ फरार, जांच में जुटी पुलिस

खबर बेतिया से है जहां एक 20 वर्षीय महिला का शव फांसी के फंदे से लटका पुलिस ने बरामद किया है। मृतिका की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के हाटसरैया निवासी संदीप साह की पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है। मौत के बाद ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार है। सूचना पर पहुंचे रूबी देवी के मायके वालों ने बताया कि रूबी देवी को ससुराल वालों ने हत्या कर फांसी के फंदे से लटका दिया हैं। उसके बाद ससुराल वाले फरार हो गए।

Betia Body 22Scope News
फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वाले घर छोड़ फरार, जांच में जुटी पुलिस

बहन की शादी दो माह पहले बड़े धूमधाम से किया था – मृतिका के भाई साहेब

मृतिका के भाई साहेब कुमार ने बताया कि बहन की शादी दो माह पहले बड़े धूमधाम से किया था। शादी में आठ लाख और अन्य सामान दिया गया था। ससुराल वालों ने सैमसंग के सामान की मांग की जा रही थी लेकिन हम लोगों ने दूसरे कंपनी का सामान दे दिया। जिसकी वजह से रूबी देवी को हमेशा मारते रहते थे और आज सुबह मारकर फांसी के फंदे से लटका दिया। बता दें कि मृतिका रूबी देवी का मायका चनपटिया के पुरैना गांव में है और 25 अप्रैल 2025 को शादी बैरिया थाना क्षेत्र के हाटसरैया निवासी संदीप साह के साथ हुई थी।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं एसडीपीओ-2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसल की टीम ने साक्ष को इकट्ठा कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया हैं।

यह भी पढ़े : प. चंपारण रेंज के DIG हरकिशोर राय ने कहा- शराब व भू-माफियाओं पर आफत बनकर कार्रवाई कर रही है पुलिस… 

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Sikkim Tunnel Accident: झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव मदद मिले, CM...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभावित झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया।...

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है...

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

नेपाल की बारिश से पूर्वी चंपारण में बाढ़ जैसे हालात, किसानों...

मोतिहारी : नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चंपारण जिले में साफ दिखने लगा है। जिले के सबसे निचले इलाकों...