शराब व भू-माफियाओं पर आफत बनकर कार्रवाई कर रही है चंपारण पुलिस

बेतिया : इस बार शराब माफिया और भू-माफियाओं पर आफत बनकर बेतिया पुलिस कार्रवाई कर रही है। इतिहास में कभी भी चंपारण रेंज में इतना बड़ा और इतना बड़े पैमाने पर बड़े माफियाओं कभी कार्रवाई नहीं हुई थी। 37 माफिया के संपत्ति जब्त का प्रस्ताव न्यायालय में पुलिस ने भेज दिया है। 165 अन्य अपराधी पर अब कार्रवाई की गूंज दिखाई देने लगी है जो अबतक चंपारण के इतिहास में नहीं हुई है। इस कार्रवाई की धमाका हर जगह गूंज रहा है। चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने प्रेसवार्ता करके जानकारी दी।

Goal 3 22Scope News

DIG ने कहा- बड़े पैमाने पर पूरा चंपारण शराब व भू-माफिया के चंगुल में फंस गया है

डीआईजी हरकिशोर राय ने कहा कि मिनी चंबल से डाकुओं के सफाई के बाद डाकुओं का आय का स्रोत गाना फसल था। एक डकैत 100/200 एकड़ गाना की फसल लगाते थे। जो आए का स्रोत था उसे पुलिस ने काटा और सरकारी खजाना में जमा कर उनके आए के स्रोत को ध्वस्त कर दिया था। बड़े पैमाने पर पूरा चंपारण शराब माफिया और भू-माफिया के चंगुल में फंस गया है। आए दिन शराब-भू माफिया बड़े-बड़े घटनाओं का अंजाम देते थे। अब इनकी प्रॉपर्टी जब्त करने के लिए चंपारण रेंज के डीआईजी ने जबरदस्त कार्रवाई की है। मोतिहारी, बेतिया और बगहा ये तीनों जिला से 165 शराब और भू-माफियाओं पर कार्रवाई किया गया है। जिसमें कुछ ऐसे हैं जिनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। न्यायालय से आदेश के बाद इसकी शुरुआत कर दी गई है। बेतिया में 10, बगहा में कुछ और साथ ही मोतिहारी में मोतिहारी 15 है, इसके बाद भी पुलिस दम नहीं धर रही है।

‘पूरे 3 जिला के SDPO को 5 भू-माफिया व 5 शराब माफिया को जांचकर चिन्हित कर सूची बनाने का दिया आदेश’

डीआईजी हरकिशोर राय ने कहा कि ने पूरे तीन जिला के SDPO को पांच भू-माफिया पांच शराब माफिया को जांच कर चिन्हित कर सूची बनाने का आदेश दिया है इस आदेश के बाद जिला में तहलका मचा हुआ है कोई माफिया अपने-अपने संरक्षण दर्ताओं के पास दौड़ रहे हैं लेकिन डीआईजी के जो कड़ा रुख अपनाया है उसके सामने भू माफिया के संरक्षक भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। और इन लोगों पर कार्रवाई अब करने के लिए न्यायालय से आदेश लेने के साथ आर्थिक अपराध में भी सूची भेज कर कार्रवाई की अनुशंसा की जा चुकी है।

यह भी पढ़े : बेतिया राज की जमीन की खरीद बिक्री में मिली गड़बड़ी तो पहुंच गए मंत्री, की बैठक

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...