Advertisment

हथियार समेत 4 अपराधी गिरफ्तार, टोटो चालक को मारी थी गोली

गया : शहर के रामपुर थानाक्षेत्र में अवस्थित गया कॉलेज खेल परिसर से पुलिस ने एक नाबालिग युवक समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार की है। इनके पास से पिस्टल, देसी कट्टा, कारतूस, मोबाइल फोन और हजारों रुपए बरामद किए गए हैं। गया एसएसपी आशीष भारती ने इस संबंध में बताया कि विगत 25 दिसम्बर को एक टोटो चालक को गोली मारने की घटना में ये लोग शामिल थे। इनके साथ रहे एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार लड़कों में विकास कुमार एवं शुभम कुमार है तथा एक विधि बिरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। टोटो चालक को जिस कट्टा से गोली मारी गई थी उसे रामपुर थाना क्षेत्र के व्यक्ति को बेच दिया गया था। इनकी निशानदेही पर उक्त कट्टा को बरामद कर लिया गया है तथा खरीदने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे घटना को शीघ्रता से उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा एसएसपी के द्वारा की गई है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JMM Protest: खनिज कानून 2026 के विरोध में JMM की बैठक...

खान एवं खनिज कानून 2026 के विरोध में झामुमो की रांची में बैठक होगी। पार्टी आंदोलन की रणनीति तय करेगी और 20 अगस्त...

झारखंड की आज की 10 बड़ी खबरें : JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की...

झारखंड की आज की 10 बड़ी खबरें JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: 24वें दिन भी आंदोलन जारी, आज सरकार और अभ्यर्थियों के बीच सातवें दौर की...

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये...

 लखीसराय के अशोकधाम में भगदड़ जैसी स्थिति में 7 श्रद्धालुओं की मौत के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के आश्रितों को 4 लाख...