BJP के पूर्व सांसद ने मंगल पांडेय पर लगाया आरोप, कहा ‘वे नहीं चाहते थे कि…’

सीवान: सीवान में भाजपा में अंतरकलह देखने को मिला जब सीवान के पूर्व सांसद ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगा दिया। सीवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने सीवान में एनडीए की बैठक में मंगल पांडेय पर आरोप लगा दिया कि वे नहीं चाहते थे कि हम भाजपा में आएं। उन्होंने कहा कि मैं निर्दलीय सीवान से सांसद बना लेकिन मेरी इक्षा थी कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी विकास की गति में अपना सहयोग दूं तो मैं आज भाजपा में हूं।

नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि देश को विकसित भारत बनाना है तो मैं उनके साथ हूं और भाजपा के साथ रहूंगा। कि मैं भाजपा से चुनाव लड़ूं। वहीं पत्रकारों ने जब उनका टिकट कटवाने के लिए मंगल पांडेय को जिम्मेदार मानने की बात पूछा तो उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय की उतनी हिम्मत नहीं है कि वे मेरा टिकट कटवा दें। शीर्ष नेतृत्व का फैसला हुआ और यह सीट जदयू को चला गया है तो हमलोग काम कर रहे हैं कि एनडीए के उम्मीदवार को यहां से जीत मिले।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- ‘RJD गुंडों की पार्टी है’ सम्राट चौधरी के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दो टूक….

BJP BJP BJP

BJP

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...