गोपालगंज में Solver Gang के 4 सदस्य गिरफ्तार, सिपाही परीक्षा में किया…

गोपालगंज: नीट परीक्षा पेपर लीक का कांड राष्ट्रिय स्तर पर बड़ा मुद्दा बना रहा। सीबीआई अभी भी मामले की जांच कर रही है। पेपर लीक कांड के बाद बिहार समेत कई राज्यों की सरकार ने परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ कई सख्त कानून बनाया है फिर भी परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं।

गोपालगंज पुलिस ने सॉल्वर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी कर रहे थे। इनके पास से पुलिस ने 30 एडमिट कार्ड, अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट और मोबाइल समेत कई अन्य दस्तावेज बरामद किया है। सॉल्वर गैंग के गिरफ्तार सदस्यों की पहचान एक जिला स्तर के अधिकारी सुरेंद्र कुमार पासवान, अभिषेक कुमार उर्फ़ शिवदानी कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह और दीपक कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार सभी लोग गोपालगंज के रहने वाले हैं और इन्होने अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करवाने के नाम पर मोती रकम में डील की थी।

मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि नगर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जी तरीके से दूसरे कैंडिडेट को बैठा कर परीक्षा दिलाई जा रही है। शिकायत के आधार पर जिला स्तरीय अधिकारी सुरेंद्र कुमार पासवान सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के पास से 30 एडमिट कार्ड, अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट, मोबाइल समेत अन्य कई दस्तावेज बरामद किया गया है। फ़िलहाल पुलिस सभी लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   CM ने रक्षा बंधन के अवसर पर वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा एवं वृक्षारोपण किया

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Solver Gang Solver Gang Solver Gang

Solver Gang

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...