CM ने रक्षा बंधन के अवसर पर वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा एवं वृक्षारोपण किया

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के पावन अवसर पर आज पटना स्थित राजधानी वाटिका में ‘बाम्बेक्स इपलीटिका’ वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजधानी वाटिका में ‘डोरंडा’ पौधे का रोपण भी किया। विदित हो कि 13 अगस्त 2012 को रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने “बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस” का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य है कि पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हों, पौधों को संरक्षित करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।

जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए वृक्षारोपण करना एवं इन्हें बचाना अतिआवश्यक है। जल-जीवन-हरियाली एवं अन्य योजनाओं के अन्तर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। राज्य में इको टूरिज्म को भी बढ़ावा देने की दिशा में भी तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों से राज्य के लोग पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूक हो रहे है।

2 18 22Scope News

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवड़े, पटना के जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar आने पर टूट गया सारा भ्रम, नीतीश कुमार के बारे में राज्यपाल ने…

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

CM CM CM

CM

Highlights

Saffrn

Trending News

राजगीर मलमास मेला 17 मई से, 22 कुंडों में स्नान को...

पटना : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन नालंदा ने 17 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले मलमास मेला की तैयारियां पूरी कर...

बालगृह से निकलकर बनेंगे होटल मैनेजर, बैंकिंग प्रोफेशनल और उद्यमी!

पटना : घर-परिवार से बिछड़ चुके बालगृहों के बच्चों और युवाओं को अब आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही...

‘बिहार में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही ‘कृषि अवसंरचना कोष’...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'कृषि अवसंरचना कोष' (AIF) योजना की प्रगति की सराहना करते हुए कहा है...

दानापुर मंडल के कई स्टेशनों व ट्रेनों में एक साथ चला...

भोजपुर : पूर्व मध्य रेलवे का दानापुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य...

MLA के सामने ही व्यक्ति हथियारनुमा वस्तु से फायरिंग करते दिखा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के शिकरगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए फायरिंग वीडियो मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img