40 ग्राम स्मैक और 43 हजार नेपाली करेंसी के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

अररिया : अरिरया जिले की सिकटी थाना पुलिस ने अवैध रूप से स्मैक का कारोबार करने वाले धंधेबाज को बौका मजरख गांव स्थित उनके घर से 40 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल और 43 हजार नगद नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया। सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार को मिली गुप्त सूचना पर सिकटी थाना पुलिस ने गठित विशेष छापेमारी टीम के साथ बौका मजरख वार्ड संख्या-1 सुनील साह के घर छापेमारी कर यह कामयाबी हासिल की। गिरफ्तार धंधेबाज पुलिस गाड़ी को अपने घर के पास रुकते देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने खदेडकर पकड़ा। जानकारी सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी।

Goal 7 22Scope News

सुनील साह को हिरासत में लेने के बाद तलाशी ली – SDPO सुशील कुमार

सदर एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी टीम द्वारा सुनील साह को हिरासत में लेने के बाद तलाशी ली। उनके जींस के दाहिने पैकेट से एक काले रंग के प्लास्टिक में से 40 ग्राम स्मैक और बाएं जेब से 43 हजार नगद नेपाली रुपए बरामद किए गए। इस संबंध में सिकटी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि बरामद स्मैक के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को पुलिस खंगालने में जुटी है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष रौशन कुमार, सब इंस्पेक्टर उज्जवल कुमार, गृहरक्षक सुमित कुमार, दीपक कुमार और सिपाही उपासना कुमारी शामिल थी।

यह भी पढ़े : कुख्यात इनामी स्मैक तस्कर गिरफ्तार

मंटू भगत की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...