40 लाख बच्चों को ‘लिफ्टएड’ के माध्यम से मिलेगा बेहतर शिक्षा का अवसर

मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर निजी क्षेत्र और नागरिक समाज ने मिलकर भारत में 5 साल में करीब 40 लाख बच्चों के जीवन को छूने के लिए ‘लिफ़्टएड’ नाम से एक पहल की है। इस पहल के तहत फ़ाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफ़एलएन) यानी बुनियादी साक्षरता और संख्या-परिचय जैसी आधारभूत शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

‘लिफ़्टएड’ में शामिल संस्थान भारत के शिक्षातंत्र को मजबूत करने, युवाओं की क्षमताओं को बढ़ाने के साथ-साथ लाखों लोगों के जीवन में सुधार लाने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं- बोकारो रामगढ़ हाईवे में कार पलटी, एक की मौत

भारत सरकार का मूलभूत साक्षरता और संख्याओं के सीखने-सिखाने पर खासा ज़ोर है। 2021 में सरकार ने ‘निपुण भारत मिशन’ की शुरूआत की, जिसका लक्ष्य 2026-27 तक 4-10 साल की आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को मूलभूत साक्षरता देना और संख्याओं से परिचित कराना है।

166 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा किया जा रहा है

सरकार मानती है कि निजी क्षेत्र और नागरिक समाज के सहयोग से इन लक्ष्यों को गुणात्मक रूप से आगे बढ़ाया जा सकता है। इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ‘लिफ़्टएड’ के लिए करीब 166 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा किया जा रहा है। साथ ही शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों को भी इस पहल में साथ जोड़ा गया है।

लिफ्टएड 2 22Scope News

एटलेशियन फ़ाउंडेशन, ब्रिजेज़ आउटकम्स पार्टनरशिप्स, ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट, मैत्री ट्रस्ट, द माइकल एंड सुसन डेल फाउंडेशन, रिलायंस फाउंडेशन, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, यूबीएस ऑप्टिमस फाउंडेशन और यूएस एड जैसे संस्थापक भागीदार ‘लिफ़्टएड’ का संचालन करेंगे। ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट इस प्रोग्राम का लीडर है। सेंट्रल स्क्वेयर फ़ाउंडेशन और डैलबर्ग एडवाइज़र्स इसके डिज़ाइन और तकनीकी पार्टनर हैं।

ये भी पढ़ें-भारी मात्रा में मिला गांजा, तस्कर गिरफ्तार 

ऐसा माना जाता है कि फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफ़एलएन) यानी मूलभूत साक्षरता और संख्या-ज्ञान से बच्चा कक्षा तीन के अंत तक बुनियादी पाठ पढ़ने, उसे समझने और बुनियादी गणितीय समस्याओं को हल करने में सक्षम हो जाता है।

जमीनी स्तर पर काम कर रहा है लिफ़्टएड

इसी आधारशिला के दम पर बच्चे का पूरा जीवन आकार लेता है। अगले 5 वर्षों में ‘लिफ़्टएड’ इस अवधारणा को और मज़बूत करेगा। ‘लिफ़्टएड’ ज़मीनी स्तर पर (ऑन-ग्राउंड) काम करने के साथ-साथ उन घरों के दरवाजों पर भी दस्तक देगा, जहां इसकी सबसे ज़्यादा जरूरत है।

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में ‘लिफ़्टएड’ के ऑन-ग्राउंड एजुकेशन पार्टनर- राज्य सरकारों और स्कूलों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ताकि उन्हें प्रशिक्षित किया जा सके और सार्वजनिक स्कूल के कक्षा 1-3 तक के बच्चों की मूलभूत साक्षरता और संख्या-ज्ञान (एफ़एलएन) का स्तर बढ़ाने में मदद की जा सके। बड़े पैमाने पर बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए, शिक्षा को प्रभावित करने वाले हितधारकों के साथ काम करना महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें- जमीन विवाद में चली ईंट, पत्थर और गोली, विडियो वायरल 

कैवल्य एजुकेशन फाउंडेशन, लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन, पीपल, और प्रथम एजुकेशन फ़ाउंडेशन जैसे शिक्षा भागीदार, सिस्टम को बदलने में लगे हैं। इस प्रकार, प्रशिक्षण ब्लॉक और ज़िला अधिकारी, स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षक ‘लिफ़्टएड’ के माध्यम से अधिक से अधिक जीवनों पर सकारात्मक प्रभाव डालने में मददगार हो सकते हैं, क्योंकि प्रत्येक प्रशिक्षित व्यक्ति, छात्रों के कई बैचो तक पहुंचकर अपनी छाप छोड़ सकता है।

एडटेक एक्सेलेरेटर भी लॉन्च किया गया है

‘लिफ़्टएड’ ने भारत में कम आय वाले परिवारों के छात्रों के एफ़एलएन में सुधार के लिए डिजिटल समाधान विकसित करने के लिए एक एडटेक एक्सेलेरेटर भी लॉन्च किया है। आठ इनोवेटिव पार्टनर-अमीरा लर्निंग, चिम्पल, ईआय माइंडस्पार्क, प्रथम एजुकेशन फ़ाउंडेशन, रॉकेट लर्निंग, सेसमी वर्कशॉप, थिंकज़ोन और टॉप पेरेंट-को एक कठोर चयन प्रक्रिया के बाद एडटेक एक्सेलेरेटर का हिस्सा बनने के लिए चुना गया है।

वे उच्च-गुणवत्ता और प्रासंगिक समाधान विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। एक्सेलेरेटर के माध्यम से उनको मेंटरशिप, क्षमता निर्माण कार्यशालाओं और फंडिंग के रूप में लगातार समर्थन दिया जा है। ‘लिफ़्टएड’ को परिणाम-आधारित वित्तपोषण के सिद्धांत पर डिज़ाइन किया गया है। इसका फ़ोकस सहयोग, पैमाना, नवाचार और मापने योग्य परिणामों पर है। बच्चों में परिवर्तनकारी बदलाव इसके केंद्र में है।

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img