Jharkhand High Court: हिज्ब उत-तहरीर मामले में धनबाद के पांच आरोपियों को मिली Default Bail, जांच विस्तार का आदेश रद्द

झारखंड High Court ने हिज्ब उत-तहरीर मामले में धनबाद के पांच आरोपियों को डिफॉल्ट बेल दी। कोर्ट ने जांच विस्तार का आदेश रद्द किया।

Google पर 22Scope चुनें
मुख्य बातें
  • Jharkhand High Court ने हिज्ब उत-तहरीर मामले में धनबाद के 5 आरोपियों को डिफॉल्ट बेल दी।
  • कोर्ट ने जांच की अवधि बढ़ाने के आदेश को अवैध बताकर रद्द किया क्योंकि आरोपियों को सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया।
  • एटीएस ने 26 अप्रैल 2025 को इन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
  • निर्धारित समयसीमा में चार्जशीट न दाखिल होने से आरोपियों को डिफॉल्ट बेल का अधिकार मिला।

झारखंड हाईकोर्ट ने हिज्ब उत-तहरीर मामले में धनबाद के पांच आरोपियों को डिफॉल्ट बेल दी है। कोर्ट ने जांच की अवधि बढ़ाने के आदेश को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया।


Jharkhand High Court रांची: Jharkhand हाईकोर्ट ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब उत-तहरीर (Hizb-ut-Tahrir) से जुड़े मामले में धनबाद के पांच आरोपियों को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने गुलफाम हसन, अयान जावेद, शहजाद आलम, शबनम परवीन और मोहम्मद अम्मार यासर को डिफॉल्ट बेल प्रदान कर दी है। अदालत ने आरोपियों की ओर से दायर 10 आपराधिक अपीलों को स्वीकार करते हुए निचली अदालत के आदेशों को रद्द कर दिया।

मामले में High Court ने स्पष्ट किया कि आरोपियों को नोटिस दिए बिना और उनकी आपत्ति सुनने का अवसर प्रदान किए बिना जांच की अवधि बढ़ाना कानूनन उचित नहीं है। इसी आधार पर अदालत ने एटीएस की विशेष अदालत के 17 जुलाई 2025 के आदेश को निरस्त कर दिया।

Jharkhand High Court:जांच की अवधि बढ़ाने के आदेश को हाईकोर्ट ने किया रद्द

सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से अदालत को बताया गया कि एटीएस की विशेष अदालत ने 17 जुलाई 2025 को जांच पूरी करने की अवधि 60 दिनों के लिए बढ़ा दी थी। हालांकि, अवधि बढ़ाने से पहले आरोपियों को कोई नोटिस नहीं दिया गया था। इसके अलावा जांच की अवधि बढ़ाने के लिए कोई ठोस कारण भी नहीं बताया गया था।

आरोपियों के अधिवक्ताओं ने दलील दी कि इस तरह बिना सुनवाई के पारित आदेश के आधार पर अगस्त और सितंबर 2025 में उनकी डिफॉल्ट बेल याचिकाएं खारिज कर दी गई थीं।

हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि आरोपियों को नोटिस और अपनी आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिए बिना जांच की अवधि बढ़ाना अवैध और मनमाना है।

Jharkhand High Court:चार्जशीट दाखिल नहीं होने पर मिला डिफॉल्ट बेल का अधिकार

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जांच की अवधि बढ़ाने का आदेश निरस्त होने के बाद आरोपियों का डिफॉल्ट बेल पाने का अधिकार स्वतः प्रभावी हो जाता है। इसकी वजह यह है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल नहीं की गई थी।

अदालत ने इसी कानूनी आधार पर पांचों आरोपियों को डिफॉल्ट बेल प्रदान की। साथ ही निचली अदालत की ओर से उनकी जमानत याचिकाएं खारिज करने के आदेशों को भी रद्द कर दिया।

Jharkhand High Court:ATS ने अप्रैल 2025 में पांचों आरोपियों को किया था गिरफ्तार

दरअसल, झारखंड एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन हिज्ब उत-तहरीर, अल-कायदा (AQIS) और आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े लोग मोबाइल नंबरों के माध्यम से राज्य के युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित कर देशविरोधी गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

इस सूचना के आधार पर एटीएस ने कार्रवाई करते हुए 26 अप्रैल 2025 को धनबाद निवासी गुलफाम हसन, अयान जावेद, शहजाद आलम, शबनम परवीन और मोहम्मद अम्मार यासर को गिरफ्तार किया था।

एटीएस ने दावा किया था कि आरोपियों के पास से देसी पिस्तौल, कारतूस और संदिग्ध डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। इसके बाद एटीएस थाना कांड संख्या 06/2025 के तहत यूएपीए (UAPA), आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
झारखंड High Court ने धनबाद के आरोपियों को डिफॉल्ट बेल क्यों दी?

निर्धारित समयसीमा के भीतर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल नहीं की थी। इसके अलावा, जांच की अवधि बढ़ाने का आदेश बिना आरोपियों को नोटिस और सुनवाई का अवसर दिए पारित किया गया था, जो कानूनन अवैध था।

कोर्ट ने किस आदेश को रद्द किया?

High Court ने विशेष अदालत के 17 जुलाई 2025 के आदेश को निरस्त किया, जिसमें जांच की अवधि 60 दिनों के लिए बढ़ाई गई थी।

एटीएस ने आरोपियों को कब गिरफ्तार किया?

एटीएस ने 26 अप्रैल 2025 को इन पांचों को गिरफ्तार किया था।

आरोपियों पर कौन से संगठनों से जुड़ने का आरोप है?

आरोपियों पर हिज्ब उत-तहरीर, अल-कायदा (AQIS) और आईएसआईएस (ISIS) से जुड़ने का आरोप है।

बिहार में सरकारी खर्च की जवाबदेही पर मंथन, ऑडिट जागरुकता सप्ताह...

पटना: ऑडिट जागरुकता सप्ताह 2026 के अवसर पर बिहार सरकार के वित्त विभाग और प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), बिहार कार्यालय की ओर से...

हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का शिकंजा, डाटोखुर्द मुठभेड़...

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं के बीच पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की...

बिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में ऑनलाइन सुनवाई शुरू, अब घर...

पटना: बिहार में जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए अब लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों और अदालतों के चक्कर नहीं...