कोल माइंस कांटा को आग लगाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, कोलियरी में दबदबा बनाने के लिए घटना को दिया गया अंजाम

लातेहारः अज्ञात अपराधियों ने 20 अगस्त की रात तुबेद कोल माइंस के कांटा घर को आग के हवाले कर दिया था. साथ ही जमकर उत्पात मचाया और कई राउंग फायरिंग भी की थी. कोल माइंस में कर्मियों के साथ पिटाई भी की थी. इस दौरान गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट की थी और माइंस के अंदर आग लगी की घटना को अंजाम दिया था.

जेएलटी नमक उग्रवादी संगठन ने मचाया था उत्पात

इस मामले में एसपी अंजनी अंजन ने एक विशेष टीम गठित किया. जिसके बाद पुलिस ने इस घटनाक्रम का खुलासा करते हुए इस घटना में शामिल 5 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों में चंदन कुमार यादव, दिलीप यादव, दीपेंद्र उरांव, उमेश यादव और गुड्डू उरांव शामिल है.

कोलियरी में दबदबा बनाने को लेकर घटना को दिया गया अंजाम

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा, 01 एयरगन, एक 315 बोर का राउंड, एक 315 बोर का खोखा, एक चितकब्ररा वर्दी और एक मोबाइल और एक सिम कार्ड बरामद किया है. अपराधियों द्वारा अलग जेएलटी संगठन बनाकर घटना को अंजाम दिया था. कोलियरी में अपना दबदबा बनाने को लेकर घटना का अंजाम दिया था.

एसआईटी टीम गठित कर की गई छापेमारी

लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पिछले दिनों कोल माइंस में हमला कर घटना का अंजाम दिया था. इस घटना के बाद पुलिस की एसआईटी टीम गठित कर छापेमारी कर 5 अपराधी को गिरफ्तार किया है. इस घटना में उपयोग हुए  हथियार बरामद किया गया है.

रिपोर्टः जया पांडे

Saffrn

Trending News

DM ने MGNREGA अभिसरण योजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध...

बेतिया : पश्चिमी चंपारण जिले के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह द्वारा आज चनपटिया प्रखंड में मनरेगा के अभिसरण से जल संसाधन विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न...

मंत्री संजय सिंह ने कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, शुद्ध व...

पटना : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से आज सूचना भवन के संवाद कक्ष में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित...

मुख्यमंत्री ने कहा- SC/ST के छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद सभागार में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत 'बिरसा लिब्स इन न्यू भारत'...

डोभी-चतरा मार्ग पर डाक पार्सल से 2 करोड़ गांजा बरामद, 2...

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी अनुमंडल के बहेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

केवटी के BDO के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चंद्र मोहन पासवान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img