महिला को अर्धनग्न करने के मामले में 5 गिरफ्तार

जमुई : बीते दो सितंबर को जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के ताराकुरा इलाके में महिला और उसके पति को ग्रामीणों द्वारा पिटाई के साथ महिला को अर्धनग्न कर सर का बाल काटकर और जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया था। महिला पर आरोप था कि वह अपने प्रेमी के साथ करीब आठ दिनों के लिए फरार हो गई थी। घटना वाले दिन वह अपने पति के पास वापस लौट आई थी जबकि प्रेमी फरार होने में कामयाब रहा था। इस मामले में ग्रामीणों ने वीडियो और फोटो खींचकर वायरल किया था।

मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी मामले में आज पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस संदर्भ में आज एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस को बताया कि इस तरह का गैरकानूनी कार्य दंडनीय है। इसी मामले में फिलहाल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य लोगों के खिलाफ तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़े : आधा दर्जन दुकान में लगी भयंकर आग, 10 लाख का नुकसान

यह भी देखें :

बृजमोहन भगत की रिपोर्ट

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...