शराब तस्करी मामले में वार्ड पार्षद समेत 5 गिरफ्तार, बिहार से जुड़े तार

गिरिडीह: शराब लदे दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी मामले में पुलिस ने शराब माफियाओं के गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक वार्ड पार्षद समेत बिहार और धनबाद से कुल 5 शराब माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार माफियाओं की निशानदेही पर पुलिस ने धनबाद जिले से बड़ी मात्रा में नकली शराब जब्त किया है. नकली शराब के अलावे पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण, खाली बोतलें और रेपर जब्त किया है.

बताया जाता है कि शराब लदे एसयूवी द्वारा बाइक को धक्का मारे जाने और इस धक्के में बाइक सवार की मौत के बाद पुलिस से हाथापाई मामले में तीन अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. तीनों प्राथमिकी पचम्बा थाना में दर्ज हुई है. घटना के बाद पूरे मामले को एसपी अमित रेणू ने गंभीरता से लिया था. इस दौरान एसपी ने एक विशेष टीम का गठन कर घटना की पूरी जांच करने का निर्देश डीएसपी को दिया. घटना के दूसरे दिन जांच अधिकारियों के दल ने बिहार के मुजफ्फर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी की निशानदेही पर शराब बनाने के सिंडिकेट में शामिल एक वार्ड पार्षद समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

रिपोर्ट- आशुतोष

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...