Gumla से 5 केन बम बरामद, बड़ी घटना को अंजाम देने की…

Gumla : गुमला पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए इलाके से पांच केन बम (आईडी) बरामद किया है। यह बम सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य में लगाया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

Gumla से 5 केन बम बरामद
Gumla से 5 केन बम बरामद

ये भी पढ़ें- Palamu Accident : मोटरसाईकिल और ऑटो में आमने-सामने जोरदार टक्कर, 4 घायल 1 गंभीर… 

 

गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के डी समवाय कुरूमगढ़ और कुरुमगाड़ थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार चेतन ने हिरनाखांड के जंगलों में एक सफल सर्च अभियान चलाया। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने पांच केन बम (आईडी) बरामद किया जो नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते थे।

2 min 3 22Scope News

Gumla : बम निरोधक दस्ते की मदद से बम निष्क्रिय

बमों को झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते की मदद से निष्क्रिय किया गया है। जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सका। इस सफल ऑपरेशन ने न केवल नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम किया, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया।

2 min 3 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ranchi : 15 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली छोटू खरवार की हत्या, रंगदारी और… 

32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और गुमला पुलिस के इस संयुक्त प्रयास ने यह साबित कर दिया है कि वे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्थानीय निवासियों ने इस अभियान की सराहना की और सुरक्षा बलों के प्रति भरोसा व्यक्त किया। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सुरक्षा एजेंसियां नक्सल गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं और किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तत्पर हैं।

गुमला चैनपुर से सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Garhwa Chhattisgarh New Railway Line: 9000 करोड़ की रेलवे परियोजना से...

Garhwa Chhattisgarh New Railway Line: झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच रेल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, रेल मंत्रालय...

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...