Latehar: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, तीन केन बम बरामद

लातेहार : नक्सलियों के मंसूबे पर सुरक्षाबलों ने उस वक्त पानी फेर दिया

जब सर्च अभियान के दौरान तीन केन बम बरामद किया.

जिसके बाद सीआरपीएफ के सहयोग से सभी बम को नष्ट कर दिया गया.

मामला लातेहार सदर थाना अंतर्गत खैरा जागीर गांव के केतकी पहाड़ी की है.

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

बताया जाता है कि केतकी पहाड़ी में सीआरपीएफ व लातेहार पुलिस सर्च अभियान चला रहे थे इसी दौरान तीन केन बम बरामद किया गया. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि लातेहार थाना क्षेत्र के केतकी जंगल में छिपाकर रखे गए तीन केन बम बरामद किए हैं. केन बम विस्फोटक से भरा हुआ था. तीनों बमों को निष्क्रिय कर दिया गया है.

नक्सलियों के निशाने पर था पुलिस

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को सूचना मिली थी कि केतकी के जंगलों में नक्सलियों ने पुलिस को टारगेट करने को लेकर बम लगा रखे हैं. सूचना पर लातेहार पुलिस व 214 सीआरपीएफ कंपनी के साथ खोजबीन के दौरान बम को बरामद कर लिया गया. तीनों बम पहाड़ के बीच में रखा गया था. बता दें कि अगर सुरक्षाबल चौंकन्ना नहीं होते तो बड़ी दुर्घटना हो जाती. लातेहार के जंगलों में नक्सलियों के विरुद्ध समय-समय पर सुरक्षाबल सर्च अभियान चलाते हैं, जिसमें कई बार सफलता भी मिली है.

रिपोर्ट: गोपी/शशि

 Jharkhand Weather: झारखंड में Monsoon का असर, सामान्य से अधिक बारिश;...

झारखंड में मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश हुई है। रांची में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज हुई। आज गढ़वा, पलामू समेत 4...

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...