KAIMUR में करीब डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

कैमूर: KAIMUR पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने करीब डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। कैमूर पुलिस ने यह कार्रवाई कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र में की। मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि अधौरा पहाड़ी की तरफ से हुंडई कार में कुछ तस्कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर भगवानपुर थाना की पुलिस ने सड़क पर नाकेबंदी की और गाड़ियों की तलाशी लेनी शुरू कर दी।

इंडिया गठबंधन आएगा तो देश में होगा विकास, PATNA में शत्रुघ्न सिन्हा का भाजपा पर तंज

तलाशी के दौरान पुलिस ने एक कार को रुकवा कर जब जांच की तो कार के डिक्की में 46 बंडल गांजा बरामद किया गया जिसका वजन करीब 94.553 किलो ग्राम है। इसके साथ ही पुलिस ने पांच तस्करों को भी दबोचा। पुलिस के पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर कैमूर पुलिस, और बीएसएफ की क्यूआरटी टीम ने धुम्रदेव के दुर्गम पहाड़ी पर छापेमारी की जहां से पुलिस ने करीब 62.414 किलो ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने उक्त स्थल से चार अन्य तस्करों को भी दबोचा। जब्त किये गए गांजा की कीमत लाखों रूपये में बताई जा रही है।

इंडिया गठबंधन आएगा तो देश में होगा विकास, PATNA में शत्रुघ्न सिन्हा का भाजपा पर तंज

सभी गिरफ्तार तस्करों ने अपनी पहचान बलजीत यादव, प्रमोद सिंह, एवन निषाद, दीपक निषाद और गोलू यादव के रूप में बताया है। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे लोग उत्तर प्रदेश और बिहार में गांजा की तस्करी करते हैं। वहीं गिरफ्त में आए तस्करों की निशानदेही पर पुलिस अन्य कई ठिकानो पर भी छापेमारी कर रही है।

KAIMUR से विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

KAIMUR

BJP Mahila Morcha President Seema Singh: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश...

BJP Mahila Morcha President Seema Singh: झारखंड में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा की नव चयनित प्रदेश अध्यक्ष...

Samrat Chaudhary Democracy March: पटना में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा...

Samrat Chaudhary Democracy March: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी...

Jio Platforms IPO Listing: पहले ही दिन जियो के शेयर में...

Jio Platforms IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर बाजार में लिस्टिंग के पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का शेयर बुधवार को ₹1,419...