Advertisement
Advertisement
Advertisement

41 लाख रूपये के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बेतिया पुलिस ने की कार्रवाई

बेतिया: नेपाल बॉर्डर से सटे बेतिया में तस्करी है कि रुकने का नाम नहीं ले रही। हालांकि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और इसी कड़ी में एक बार फिर बेतिया पुलिस ने करीब 41 लाख रूपये मूल्य के गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से अलग अलग पैकेट में रखे करीब 41 किलो गांजा बरामद किया गया है।

मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर नेपाल से गोपालपुर थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव के समीप गांजा की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान गोपालपुर के रहने वाले जितेन्द्र महतो और मंझौलिया के रहने वाले शेख रईस के रूप में की गई। दोनों तस्कर नेपाल से करीब 41 किलो गांजा लेकर बिहार पहुंचे थे।

पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया कि नेपाल से बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी होती है और भारत के बड़े शहरों तक पहुंचाई जाती है। फ़िलहाल पुलिस तस्करों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद की मोनिका BPSC में थी महिला टॉपर, UPSC परीक्षा में भी गाड़ा सफलता का झंडा

41

41

Commercial Advertisment

राघोपुर से जाफरपट्टी तक CM सम्राट चौधरी का निरीक्षण, PM मोदी...

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर...

पटना में बरिस्ता और स्टारबक्स के आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की...

 पटना में खाद्य संरक्षा इकाई ने बरिस्ता और Starbucks समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। 15,525 रुपये के अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए...

पटना में राज्य स्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पांच प्रमंडलों की...

 पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा ले रही...