Ramgarh में गांजा ही गांजा, 500 किलो और तस्कर गिरफ्तार…

Ramgarh : रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जिसमें पुलिस ने 22 बोरा गांजा बरामद किया है। बता दे कि रात्रि में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को रामगढ़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि नशा तस्करों के द्वारा राजधानी रांची की ओर से एक लाल रंग का छोटा ट्रक गाड़ी में गांजा लोड कर हजारीबाग की ओर जाने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ (Ramgarh) के निर्देश पर एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुज्जू ओ०पी० अंतर्गत मुरपा के पास रामगढ़ से हजारीबाग जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग में सतत् रूप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस बल को देख वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगे जिसे छापामारी दल के द्वारा उक्त वाहन को खदेड़कर पकड़ा गया।

Ramgarh : ट्रक के अंदर पैकेटों में बंद था गांजा

पकड़ने के बाद जब वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन के डाला के अंदर से प्लास्टिक कैरेट के बीच काला रंग के प्लास्टिक से ढका अलग-अलग रंग के कई प्लास्टिक बोरा कुल 22 बोरा बरामद हुआ, जिसके अंदर में भुरा रंग के सेलोटेप से लपेटकर पैक किया गया था तथा छोटा-छोटा पैकेट के अंदर अवैध गांजा मिला जिससे गांजा का गंध आ रहा था।

ये भी पढ़ें- Breaking : नेपाल में बड़ा विमान हादसा, 18 लोगों की दर्दनाक मौत… 

बारी-बारी से सभी 22 बोरा का वजन करने पर कुल वजन 491.65 कि0ग्रा0, प्रयुक्त ट्रक एवं अन्य सामग्रियों को जप्त किया गया। अवैध रूप से गांजा का परिवहन करने के आरोप में उक्त ट्रक के चालक को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम तुलसी यादव बताया और वह पलामू का रहने वाला है। मामले में चालक से पूछताछ जारी है।

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...