Advertisment

SSB और स्थानीय पुलिस ने गांजा के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार

मोतिहारी : 71वीं वाहिनी मोतीहारी के द्वारा INT SET-UP से मिली सूचना के आधार पर एसएसबी और मोतिहारी पुलिस महूआवा के साथ संयुक्त रूप से एक विशेष अभियान चलाया गया। आज यानी शुक्रवार को लगभग 200 मीटर भारत की ओर सीमा सड़क से 60 मीटर की दूरी पर लगभग 78 किलोग्राम गांजा के जैसा पदार्थ तस्कर के द्वारा प्लास्टिक के बोरे के अंदर लाल रंग के प्लास्टिक में भरा हुआ था। जो कि तस्करों के द्वारा नेपाल से भारत की ओर लाया जा रहा था। कुछ तस्कर अंधेरे और गन्ने के खेत का फायदा उठाकर नेपाल की तरफ भाग गए लेकिन दो तस्कर पकड़े गए। तस्करों का नाम प्रमोद महतो (33 वर्ष) और निकेश महतो (23 वर्ष) सगरचुरामन मोतीहारी बिहार के हैं। पकड़े गए गांजा भी बरामद कर लिया गया है। तस्कर को महूआवा पुलिस स्टेशन को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : Bihar में बढ़ते अपराध को लेकर सड़कों पर उतरेंगे INDIA गठबंधन के नेता

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सोहराब आलम की रिपोर्ट

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...