बेतिया : खबर बेतिया से है जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित संवाद यात्रा की शुरुआत 15 दिसंबर को बेतिया में होगी। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है। महिला संवाद यात्रा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय और एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक टीम के द्वारा गुरुवार को धोकराहा पंचायत का निरीक्षण किए और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों की टीम ढ़ोकराहा पंचायत स्थित मनरेगा पार्क, शिकारपुर के प्राथमिक विद्यालय, एसडीआरएफ भवन, पावर ग्रिड और मौज उद्योग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पोखरे के सौंदर्यकरण पंचायत स्थिति और विकास योजनाओं की प्रगति पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ विवेक दीप ने विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के निरीक्षण को मुख्यमंत्री महिला संवाद यात्रा की तैयारियों से जोड़ा जा रहा है। इससे एक दिन पूर्व बुधवार को सेनुवरिया पंचायत का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसपी डॉ. शौर्य सुमन के अलावा डीडीसी सुमित कुमार, एडीएम राजीव कुमार सिंह, एसडीम डॉ. विनोद कुमार और सीडीपीओ विवेक दीप अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : स्वरोजगार हेतु नौ अभ्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराया गया टूल किट
यह भी देखें :
दीपक कुमार की रिपोर्ट


















